Maharashtra News : महाराष्ट्र : अकोला जिले में पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (ASI) पर आरोप है कि उसने पुलिस हिरासत में बंद एक महिला आरोपी से अपनी बेटी को यौन संबंध बनाने के लिए भेजने की मांग की। जिसकी शिकायत के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Maharashtra News : दरअसल पूरा मामला अकोला के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन का है, जहां एक महिला को लगभग 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लॉक-अप में रखा गया था। ड्यूटी पर तैनात ASI राजेश जाधव पर आरोप है कि उसने महिला से कहा, “तुम खुद इतनी खूबसूरत हो, तो तुम्हारी बेटी भी बहुत सुंदर होगी।”

इसके बाद उसने महिला से अपनी बेटी को उसके पास भेजने को कहा। बदले में ASI ने पैसे देने और मामले में मदद करने का लालच भी दिया। महिला के अनुसार, आरोपी ASI ने उसे करीब 10 हजार रुपये देने और केस में राहत दिलाने का प्रस्ताव रखा।

महिला ने दिखाई हिम्मत
Maharashtra News : इस अपमानजनक प्रस्ताव से आहत महिला ने साहस दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी आरोपी ASI को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया।

तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड
जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद आरोपी ASI राजेश जाधव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ महिला की गरिमा भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Maharashtra News :
पुलिस विभाग ने साफ कहा है कि ऐसे किसी भी गंभीर कदाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच चल रही है।


































