Janjgir Double Murder जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती संतराम साहू (62) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62) की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया और घर से करीब 70-80 हजार रुपये के जेवरात तथा महिला के गले का सोने का हार लेकर फरार हो गए।

Janjgir Double Murder 28 मार्च को संतराम साहू ने अपने बड़े पोते की शादी करवाई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद यह घटना हुई। बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं।

संतराम साहू खेती-किसानी के साथ-साथ पान की दुकान भी चलाते थे।सुबह जब उनका बड़ा बेटा हरिशंकर साहू खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर घुसते ही उसने पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा देखा। हरिशंकर ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

Janjgir Double Murder मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी विजय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर घर में घुसपैठ की थी। घटनास्थल पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं।

Janjgir Double Murder
पुलिस ने मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किए हैं। संभवतः आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।





































