BHILAI NEWS. माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग में 1 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।

समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सीनियर्स के लिए खास प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।
विदाई समारोह जहां एक ओर 12वीं के छात्रों के लिए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत का संकेत था, वहीं विद्यालय के लिए यह अपने होनहार विद्यार्थियों से बिछड़ने का भावुक क्षण बन गया। संध्याकालीन इस आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस दौरान 12वीं के विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यालय में बिताए यादगार पलों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माइलस्टोन परिवार के योगदान को भावुक शब्दों में व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती ममता शुक्ला ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती शुभम शुक्ला ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माइलस्टोन से निकलने वाले विद्यार्थी हमेशा सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हैं। समारोह का समापन भावनाओं, शुभकामनाओं और सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ हुआ।
बिलासपुर। माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग में 1 अप्रैल 2026 को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी।

समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सीनियर्स के लिए खास प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।
विदाई समारोह जहां एक ओर 12वीं के छात्रों के लिए जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत का संकेत था, वहीं विद्यालय के लिए यह अपने होनहार विद्यार्थियों से बिछड़ने का भावुक क्षण बन गया।
संध्याकालीन इस आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गीत, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।