Army Jawan Viral Video – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के बाथरूम के पास फर्श पर दो थके हुए जवान सो रहे थे। तभी वहाँ टीटी (टिकट चेकर) की नजर जवानों पर पड़ती है।

Army Jawan Viral Video टीटी साहब दोनों जवानों को फर्श से उठाते हैं और उन्हें सीट दे देते हैं। साथ ही मुस्कुराते हुए कहते हैं – “आप देश की रक्षा करते हो, आराम से सोइए।”

Army Jawans Viral Video
Ticket Collector wakes two exhausted soldiers sleeping on the train floor and arranges seats for them ❤️
This heartwarming moment from Indian Railways is going viral across the internet! 🙏🇮🇳 pic.twitter.com/SJx9FucQSk
— Shaurya Mishra (@shauryabjym) March 31, 2026
यह छोटा सा पल ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों को देखते रह गया। कई लोगों ने इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड भी कर लिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, कमेंट्स में बाढ़ आ गई। लोग टीटी साहब के तारीफों के पुल बांध रहे हां।

क्यों छू गया यह पल हर किसी के दिल को?
भारतीय सेना के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा में लगे रहते हैं। थकान के बावजूद जब वे ट्रेन में सीट न मिलने पर फर्श पर सोने को मजबूर हो जाते हैं, तब एक साधारण रेलवे कर्मचारी का यह सम्मानजनक व्यवहार हर भारतीय के मन को छू जाता है।

Army Jawan Viral Video
यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उन लाखों जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गया है जो चुपचाप देश के लिए सब कुछ कुर्बान करते हैं। टीटी साहब ने बिना किसी दिखावे के जो किया, वो सच में सराहनीय है।




































