DURG NEWS. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दुर्ग इकाई ने हेमचंद यूनिवर्सिटी में हाल ही में आयोजित इंग्लिश परीक्षा को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। परीक्षा में पुराने सिलेबस से प्रश्न पूछे जाने के कारण छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई।

जानकारी के अनुसार, पूरे सत्र के दौरान छात्रों को नए सिलेबस के आधार पर पढ़ाई कराई गई थी, लेकिन परीक्षा में पुराने सिलेबस से प्रश्न पूछे जाने से हजारों छात्र प्रभावित हुए। इसे छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए ABVP ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


इसी को लेकर ABVP दुर्ग ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस त्रुटि का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परिषद के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भिलाई नगर मंत्री आकाश कुमार, दुर्ग नगर मंत्री गजेंद्र साहू, कुणाल साहू, निमिष देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




































