RAIPUR NEWS. चैत्र नवरात्रि मेला के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को सुगम और निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोरबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन के बीच फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

यह विशेष ट्रेन 23 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 06883/06884 के रूप में चलने वाली यह मेमू स्पेशल दोनों दिशाओं में सभी प्रमुख और लोकल स्टेशनों पर रुकेगी। इससे खासकर डोंगरगढ़ में लगने वाले नवरात्रि मेले में जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक गोंदिया–दुर्ग मेमू पैसेंजर का विस्तार रायपुर तक और रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू का विस्तार गोंदिया तक किया है। साथ ही डोंगरगढ़–दुर्ग के बीच अतिरिक्त मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। नवरात्रि के दौरान 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी डोंगरगढ़ स्टेशन पर दिया गया है।

ट्रेन का समय और प्रमुख स्टॉप:
06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू
प्रस्थान: सुबह 05:00 बजे
दुर्ग: 11:05 बजे
रायपुर: 12:25 बजे
तिल्दा नेवरा: 13:50 बजे
भाटापारा: 14:14 बजे
बिलासपुर: 16:00 बजे
आगमन (कोरबा): 19:30 बजे

06884 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
प्रस्थान: सुबह 05:10 बजे
बिलासपुर: 07:25 बजे
भाटापारा: 08:37 बजे
तिल्दा नेवरा: 09:06 बजे
रायपुर: 10:14 बजे
दुर्ग: 12:25 बजे
गोंदिया: 16:00 बजे
आगमन (इतवारी): 19:30 बजे

रेलवे की इस पहल से नवरात्रि के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।


































