RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के बलरामपुर, बीजापुर और कोरिया जिलों में 9 और 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे। इन रोजगार मेलों के माध्यम से निजी कंपनियों में 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि और स्थान पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार 10 मार्च 2026 को शासकीय आईटीआई रामानुजगंज में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में निजी कंपनियां श्री क्वालिटी सर्विस और सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी। कुल 608 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इनमें क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50, सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुरक्षा गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, फील्ड ऑफिसर के 2, अकाउंटेंट के 2, मार्केटिंग मैनेजर के 2, टीआरजी ऑफिसर के 2 और लेबर के 200 पद शामिल हैं। बीजापुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। यहां कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

फिलहाल यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9893026590 पर संपर्क कर सकते हैं। कोरिया जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुण्ठपुर की ओर से 9 मार्च को निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के पास लगाया जाएगा।

रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 10 और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

































