RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की वरिष्ठ आदिवासी नेत्री Phoolo Devi Netam दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। उनके खिलाफ कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। निर्वाचन के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी Lakshmi Verma भी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं फूलोदेवी नेताम
फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दिग्गज आदिवासी नेता मानी जाती हैं। वे पहले राज्य में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में वह भी मौजूद थीं, हालांकि वह सुरक्षित बच गई थीं।

वे कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं और बस्तर क्षेत्र से आने वाली एक प्रमुख आदिवासी नेता के रूप में जानी जाती हैं। सामाजिक मुद्दों को उठाने में उनकी मजबूत आवाज रही है। वर्ष 2020 में कांग्रेस ने उन्हें पहली बार राज्यसभा भेजा था।

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा
भाजपा की राज्यसभा सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर की थी। वर्ष 2000 में उन्हें रायपुर के तत्कालीन सांसद Ramesh Bais का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, जो उनके राजनीतिक करियर में अहम पड़ाव साबित हुआ।
इसके बाद 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने महिलाओं को संगठित करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2010 से 2014 के बीच वह भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रहीं।

लक्ष्मी वर्मा को 2021 से 2025 तक भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी दौरान उन्होंने 2021 से 2024 के बीच गरियाबंद जिले की संगठन प्रभारी और पार्टी की आधिकारिक मीडिया प्रवक्ता के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।
BJP, Chhattisgarh News, Congress News, elected unopposed to the Rajya Sabha, Lakshmi Verma भी निर्विरोध राज्यसभा, Phoolodevi Netam and Laxmi Verma were elected, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस, निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी, वरिष्ठ आदिवासी नेत्री Phoolo Devi Netam


































