ABHANPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दफन अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को हत्या का मामला मानते हुए जांच में जुट गई थी, जिसमें अब महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।


क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद शव की पहचान माना क्षेत्र निवासी एक युवक के रूप में हुई है। युवक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू के आधार पर की गई।

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की नीयत से शव को मिट्टी में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।




































