RAIPUR NEWS. रायपुर नगर निगम ने टैक्स बकाया को घलेकर सख्त रुख अपनाते हुए शहर के दो निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त के निर्देश पर की गई।

निगम के अनुसार, बैरनबाजार स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर लगभग 34 लाख रुपये और शैलेन्द्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद जब संबंधित स्कूल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया, तो निगम की टीम ने दोनों संस्थानों को सील कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया।


इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांपा स्थित होलीक्रॉस स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और उसने अपना पूरा बकाया तुरंत जमा कर दिया। समय पर भुगतान करने के कारण उस स्कूल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने स्पष्ट किया है कि टैक्स बकाया रखने वाले संस्थानों और व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा।





































