RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के बीच हवाई कनेक्टिविटी एक बार फिर शुरू होने जा रही है। हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर रूट पर 31 मार्च से फ्लाइट सेवा बहाल होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कई महीनों से बंद इस रूट को अब समर शेड्यूल में शामिल किया गया है। एलायंस एयर द्वारा इस सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है।

इस फ्लाइट के शुरू होने से न सिर्फ आम यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक कामकाज के लिए भी यात्रा आसान हो जाएगी। खासकर मेडिकल और आपातकालीन परिस्थितियों में यह कनेक्टिविटी बेहद उपयोगी साबित होगी। यह फ्लाइट सेवा बस्तर को सीधे राजधानी और बड़े शहर से जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने वाली साबित हो सकती है।

क्या रहेगा फ्लाइट का टाइम टेबल
हैदराबाद → जगदलपुर → रायपुर
सुबह 7:50 बजे: हैदराबाद से उड़ान
सुबह 9:10 बजे: जगदलपुर आगमन
सुबह 9:35 बजे: जगदलपुर से प्रस्थान
सुबह 10:30 बजे: रायपुर आगमन

रायपुर → जगदलपुर → हैदराबाद
दोपहर 2:25 बजे: रायपुर से उड़ान
दोपहर 3:20 बजे: जगदलपुर आगमन
दोपहर 3:45 बजे: जगदलपुर से प्रस्थान
शाम 5:05 बजे: हैदराबाद आगमन

किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा
बस्तर और राजधानी के बीच तेज़ कनेक्टिविटी
कारोबारियों और छात्रों के लिए समय की बचत
सरकारी कामकाज में तेजी
मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत पहुंच

































