JOB NEWS. देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस अभियान के तहत कुल 731 पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती अभियान में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए। ग्रेजुएशन, फुल-टाइम डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), कॉस्ट अकाउंटेंसी, एलएलबी या लॉ ग्रेजुएशन, संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन, कुछ वरिष्ठ पदों के लिए कार्य अनुभव भी आवश्यक रखा गया है। आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 25 से 43 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी
HPCL में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। शुरुआती स्तर के पदों के लिए वेतन लगभग 30,000 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकता है और वरिष्ठ पदों के लिए यह 2,80,000 रुपये प्रति माह तक जा सकता है। वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे कुछ विशेष पदों के लिए सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक भी हो सकता है।

ऐसे होगा चयन
HPCL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है।

किन पदों पर होगी भर्ती
जूनियर एग्जीक्यूटिव
जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
सिविल इंजीनियर
केमिकल इंजीनियर
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
एचआर ऑफिसर
लीगल ऑफिसर
फाइनेंस ऑफिसर
सीनियर ऑफिसर
असिस्टेंट मैनेजर
मैनेजर (प्रोजेक्ट)
सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट

ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर जाकर Current Openings सेक्शन में Recruitment of Officers 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगरी और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद फोटो और साइन अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा।































