RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पोटा केबिन छात्रावास में तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी भ्रामक और निराधार है। शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई तथ्यात्मक जांच में इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

विधानसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई गई है और प्रस्तुत तथ्यों को गलत पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन तीन छात्राओं का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से दो छात्राएं पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी ही नहीं हैं। वे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, गंगालूर में पढ़ती हैं और अपने घर से ही स्कूल आती-जाती हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि तीसरी छात्रा पहले पोटा केबिन छात्रावास में रहती थी, लेकिन 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली अवकाश में घर जाने के बाद वह वापस छात्रावास नहीं लौटी। बाद में 6 नवंबर 2025 को उसने स्वयं आवेदन देकर घर से आना-जाना कर पढ़ाई जारी रखने की अनुमति ली। इसके बाद से वह छात्रावास में नहीं रह रही है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रा को छात्रावास से निष्कासित नहीं किया गया, बल्कि उसने स्वेच्छा से वहां रहना छोड़ दिया। मामले में संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

इसी बीच, जानकारी सामने आई है कि इन तीन छात्राओं में से एक 11वीं कक्षा की छात्रा की मृत्यु हो चुकी है, हालांकि उसकी मृत्यु के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Bijapur hostel case, Chhattisgarh News, Education Minister, Education Minister Gajendra Yadav, misleading, News of three girl students, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले, छात्राओं के गर्भवती होने की खबर, पोटा केबिन छात्रावास, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव




































