BILASPUR NEWS. नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित दुर्ग–नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस को मेहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 18 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन मेहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए रुकेगी। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग–नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होकर मेहर स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन मेहर स्टेशन पर सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी और 05:40 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से चलकर मेहर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन मेहर स्टेशन पर रात 01:55 बजे पहुंचेगी और 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।



































