Balaghat Road Accident: बालाघाट, 29 मार्च: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बैहर-मलाजखंड रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और फिर उसमें भीषण आग लग गई।

जिंदा जले कार सवार 3 लोग
Balaghat Road Accident: आग की लपटों ने देखते-ही-देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

Balaghat Road Accident:
शवों को पहचानने में भी मुश्किल हो रही है। वहीं, ड्राइवर और एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

‘डायल 112 पर सूचना मिली कि केवलारी चौराहे के समीप एक वाहन में आग लग गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक बच्ची सलामत है। राह चलते लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला, किन्तु आग भयंकर होने के कारण तीन लोग कार में ही जल गए। प्रथम दृष्टया तेज स्पीड की वजह से वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है। जिसके बाद उसमें आग लग गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।”
बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले


































