JOB NEWS. रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। सूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होने की संभावना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Railway Recruitment Board के पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन वेकैंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 प्रस्तावित है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा रेलवे के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते भी दिए जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी
भर्ती संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
विज्ञापन संख्या: CEN No. 01/2026
कुल पद: 11,127
आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख: 15 मई 2026
अंतिम तिथि: 14 जून 2026
ऑफिशियल वेबसाइट: rrbapply.gov.in

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा।
CBT-1 (पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
CBT-2 (दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास योग्यता होना जरूरी है। इनमें ये हैं-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई।
आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन व एयर कंडीशनिंग जैसे ट्रेड शामिल हो सकते हैं।
10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो।
या फिर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।

आवेदन से पहले यह जरूरी काम करें
रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट का विवरण पूरी तरह मेल खाना जरूरी है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि उनका आधार कार्ड नई फोटो और बायोमेट्रिक के साथ अपडेट होना चाहिए, ताकि आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
































