BILASPUR NEWS. बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेले पिता ने ही रक्षक से भक्षक बनकर अपनी नाबालिग बेटी के भरोसे का कत्ल किया है। आरोपी पिता ने बच्ची के साथ लंबे समय तक किया।

मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ जब होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों को पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है। बच्ची ने एक नवजात को जन्म दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपनी खामोशी तोड़ी और पिता की करतूत बताई।

भेष बदलकर मांग रहा था भीख
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपना भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में भीख मांग रहा था, ताकि कानून की नजरों से बच सके। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते उसे पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

समाज के लिए कलंक
यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि एक मासूम के बचपन और उसके भरोसे की हत्या है। पीड़िता और उसका नवजात अब अस्पताल में हैं, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।





































