BHILAI NEWS. जीडी रुंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई के छात्र-छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की हाल ही में जारी मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 9 विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी स्ट्रीम में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है।

बीसीए पाठ्यक्रम में रिया वर्मा ने 82.83 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में छठा स्थान, जबकि गुरमीत सिंह ने 82.80 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। बीबीए में गुरजीत कौर ने 78.80 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसी पाठ्यक्रम में अफशान बानो ने 72.41 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में बुशरा इकबाल अंसारी ने 79.94 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल किया। एमएससी बायोटेक में देविका वर्मा और वर्षा सोनबर ने समान रूप से 78.66 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। बीकॉम में आर्य जायसवाल ने 74.33 प्रतिशत अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल किया। वहीं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) में पारुल सिन्हा ने 81.66 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर रुंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रुंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रुंगटा, सोनल रुंगटा, डॉ. जवाहर सूरीशेट्टी, प्राचार्य डॉ. नीमा एस. बालन सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।




































