JOB NEWS. बैंकिंग सेक्टर में मैनेजमेंट लेवल की सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन एग्जिम बैंक ने बड़ा मौका दिया है। बैंक ने डिप्टी मैनेजर (बैंकिंग ऑपरेशंस) के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए IBPS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ibpsreg.ibps.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएशन, जिसकी अवधि कम से कम 3 वर्ष हो। MBA / PGDBA / PGDBM / MMS (फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस या फॉरेन ट्रेड) में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के साथ उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित कमर्शियल बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट या स्टेट लेवल संस्था में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाना होगा।
यहां आपको Exmin Bank Deputy Manager Vacancy में अप्लाई ऑनलाइन का लिंक मिलेगा।
अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो Click Here for New Registration के लिंक पर जाना होगा।
यहां अपना नाम, कॉन्टेक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी की डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन क्वालिफिकेशन, पता, अनुभव संबंधित सभी जानकारी भर दें।
सभी डिटेल्स भरने के बाद अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

































