RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ शासन ने 45 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है। 12 अधिकारियों की CM और मंत्री के निज स्थापना में नियुक्ति हुई है। लोकभवन समेत अन्य विभाग में नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के 45 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नति के बाद शासन द्वारा इन अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों में से 12 अधिकारियों को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के निज स्थापना में नियुक्त किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न मंत्रियों के निजी कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा शेष अधिकारियों की नियुक्ति लोक भवन तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में की गई है।







































