BHILAI NEWS. दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हनुमंत कथा के दौरान एक महिला ने अपने हाथ की नस की काट ली। बताया जा रहा है कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की।

दरअसल, भिलाई के जयंती स्टेडियम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। इसी दौरान एक युवती भी कथा सुनने के लिए आई हुई थी। तभी वो पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं होने की वजह से युवती ने अपने हाथ की नस काट ली।

पंडित शास्त्री ने की अपील
घटना की जानकारी मिलते ही मंच से पंडित शास्त्री ने सभी भक्तों से भावुक अपील की कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाए। उन्होंने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की पूजा और कथा के लिए आए हैं।

थोड़ी देर पहले ही हुआ था ऐसा हादसा
आपको बता दें कि इससे पहले पं. धीरेंद्र शास्त्री की कारकेड के सामने एक व्यक्ति आ गया। जिससे अचानक ब्रेक मारने से पीछे की गई गाड़ियां अपास में टकरा गई। हालांकि इस हादसे में गाड़ी में बैठे धीरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित है। हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें।





































