BALRAMPUR NEWS. अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान ने फिर से राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। बलरामपुर जिले में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा में कभी भी प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी रग रग में कांग्रेस बसता है, उन्हें कितनी भी बार पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए, वह कांग्रेस के लिए ही खड़े रहेंगे। बृहस्पति ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अलग पार्टी बनाकर कांग्रेस की सेवा करूंगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि वह इंदिरा गांधी की तरह कांग्रेस की सेवा करने वाले कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उसी की तरह कांग्रेस का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अलग पार्टी बनाकर भी कांग्रेस का ही सहयोग करेंगे और कांग्रेस के लिए ही खड़े रहेंगे।

बृहस्पति सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह कांग्रेस छोड़कर नया कांग्रेस बनाएंगे, जिस तरह से इंदिरा गांधी कांग्रेस छोड़कर नया कांग्रेस बनाया था। वहीं उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में वापस आते हैं तो उनकी एक शर्त रहेगी कि उन्हें आजादी चाहिए और वह देसी अंग्रेज से आजादी उन्हें चाहिए। उन्होंने कहा कि सरगुजा में हजूर नाम बंद होना चाहिए और सिर्फ कांग्रेसनामा ही चलना चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस से निष्कासित नेता बृहस्पति सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह हमेशा टीएस सिंह का विरोध करते रहे हैं। साथ ही वे कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी निशाने में लेकर हमला करते रहे हैं।





































