BILASPUR NEWS. बिलासपुर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर के सुसाइड कर लिया है। मृतक संस्कार सिंह कांग्रेस नेता चित्रसेन सिंह का बेटा है । जो कि 12 बोर की बंदूक से खुद पर गोली चलाई है। युवक काउंसलिंग के लिए भोपाल जाने वाला था। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ एक युवक ने घर के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार युवक नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी निजी कारण से यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये है पूरा मामला
दरअसल, साेमवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास युवक ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल की ओर गया। अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक गर्दन से सटाकर गोली चला दी। बुलेट जबड़े को चीरकर निकल गई है।

इस दौरान गोली लगते ही संस्कार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन ऊपर के कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो देखा कि संस्कार सिंह फर्श पर खून में लथपथ पड़े हैं। कमरे में खून बिखरा हुआ था।

सरकंडा थाने के टीआई नीलेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। बंदूक जब्त कर लिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।
