BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच जवानों को बड़ा नुकसान हुआ है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के एक जवान शहीद हो गए, जबकि 3 जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं। बीजापुर पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इलाके में सर्चिंग और बढ़ा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक भोपालपटनम के उल्लुर इलाके डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं। वहीं जवान भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: अब आधार कार्ड से बैंक में जमा पैसा निकालना होगा आसान, जानें इसे उपयोग करने का सरल तरीका
जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान भोपालपट्नम इलाके के उल्लूर के जंगल में 18 अगस्त की सुबह IED ब्लास्ट हो गया। तीनों घायल जवानों को भोपालपट्नम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा सकता है।
बता दें कि बता दें कि इससे पहले बीजापुर जिले में 6 अगस्त को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया था। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। वहीं बीजापुर में एनकाउंटर के डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। 9 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का इनाम घोषित हैं। इनमें एक नक्सली 8 लाख और दो 5-5 लाख के साथ तीन नक्सली 2-2 लाख रुपए के इनामी हैं।
ये भी पढ़ें: CG में कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे NHM के कर्मचारी, ये सेवाएं रहेंगी बंद