JASHPUR NEWS. कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में 17 KG प्रतिबंधित गौमांस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त किया है। आरोपी को विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि कांसाबेल पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी। जिसमें उसने बताया था कि एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी से प्रतिबंधित गौ मांस को प्लास्टिक की बोरी में भरकर, बिक्री हेतु बरजोर की ओर लाया जा रहा है। इस सूचना पर कांसाबेल पुलिस ने ग्राम बरजोर में नाकाबंदी कर संदेही वाहनों की चेकिंग की। घेराबंदी कर उक्त संदेही स्कूटी को भी रोका गया।

पुलिस के द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमे, एक प्लास्टिक की बोरी में 17 किलो गौमांस मिला। पुलिस के द्वारा संदिग्ध मांस को जब्त कर, पशु चिकित्सक से परीक्षण कराने पर, और पशु चिकित्सक द्वारा गौ मांस की पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार नायक को हिरासत में लिया गया। तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राजकुमार नायक ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त गौ वंश मांस को वह उड़ीसा बनडेगा से अपने परिचितों के पास से खरीद कर ला रहा था। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की जांज की जा रही है।