BHILAI NEWS. बुंदेलखण्ड ब्राह्मण समाज के आज त्रिवर्षीय चुनाव चुनाव अधिकारी वरिष्ठ समाज सेवी एसडी नायक एवं तिलक धर दुबे एवं संरक्षक गण विजय दुबे, डॉ आरपी तिवारी ,पीएन पाठक आलोक शुक्ला, एचके शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें राजेश शर्मा को एक बार पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया एवं उपाध्यक्ष, सीमा तिवारी, पीके दुबे,जी आर चौबे को चयनित किया गया। महासचिव अरुण चौबे, कोषाध्यक्ष पी के तिवारी को चयनित किया गया।
ये भी पढ़ें:GST अधिकारियों की छापेमारी का विरोध, नाराज व्यापारियों ने नगर बंद कर किया प्रदर्शन
सचिव नरेश उपाध्याय सांस्कृतिक सचिव जय रंजन गंगेले एवं तिलक धर दुबे,संगठन सचिव सुनील मिश्रा उप कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य डी के दुबे, विजय शर्मा , नरेश चौबे पराग त्रिपाठी एवं उमेश मिश्रा को चुना गया मीडिया प्रभारी मयंक चतुर्वेदी को चयनित किया गया।
चुनाव के उपरांत नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मे अध्यक्ष राजेश शर्मा ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सब को मिलकर प्रयास करने के लिए आग्रह किया एवं जैसे पिछले वर्षों में हर महीने समाज द्वारा किसी परिवार द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जाता रहा है।
वैसे ही आगे भी इस क्रम को करने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने अपनी सहमति दी। इसके बाद प्रत्येक महीने किसी एक सदस्य द्वारा यह शुभ कार्य करने का निश्चय हुआ एवं जून 2025 से मई 2025 तक प्रत्येक माह की जिम्मेदारी किसी एक सदस्य द्वारा सहर्ष ली गई।