DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही कई महिला एएसआई, महिला प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी इधर से उधर किए गए हैं। तबादले के संबंध में जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक महीने के अंदर ये तीसरी जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इससे पहले इन्होंने 18 मई को 53 और 17 मई को 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था। इस तरह लगातार हो रहे फेरबदल से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है।
देखें पूरी लिस्ट