BHILAI NEWS. भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन भिलाई में भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन परशुराम सेवा समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में समग्र ब्राम्हण समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं समाज के वरिष्ठ सदस्यों व अतिथियों ने भगवान परशुराम के विषय में बताते हुए समाज को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साथ ही भगवान परशुराम के जीवन को विस्तार पूर्वक बताया।
बता दें, बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुर्सीपार स्थित आई.टी.आई. के पीछे भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। गत वर्ष स्थापित भगवान परशुराम जी की विशाल प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में सकल ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे थे, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने की। विशिष्ट अतिथियों में शंकराचार्य एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन आई.पी. मिश्र एवं शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संचालक संजय ओझा उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेंःमहतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी, महिलाओं के खाते में डाले गए 648 करोड़ रुपए
सरयूपारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा एवं श्री संजय ओझा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज का कर्तव्य है कि वह समाज को शिक्षा प्रदान कर उसे उचित दिशा में अग्रसर करे। मुख्य अतिथि संतोष पांडे ने भगवान परशुराम जी के जीवन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर सनातन धर्म की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विजय शर्मा , सरजूपारी ब्राह्मण समाज के महासचिव रामलखन मिश्र कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से संतोष दीक्षित,रवींद्र मिश्रा , छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज से सुरेंद्र दुबे , नगर निगम भिलाई के पार्षद अभिषेक मिश्रा, शुभम झा, रामजन्म उत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडे, विष्णु पाठक, महेश तिवारी, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज से हेमंत नाइक, प्रवीण पाण्डेय, रामउपकार तिवारी, सी के तिवारी,
स्वदेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, राजेश शर्मा,चंद्रिका तिवारी, विष्णु मिश्रा, पिंटू ओझा, बबलू ओझा, मुकेश पांडे अनुराग द्विवेदी, बृजेश शर्मा, शरद मिश्रा, सुनील मिश्रा, आनंद पाण्डेय, राधेकांत मिश्रा जी , सुदेश मिश्रा , प्रमोद तिवारी, अशोक पाण्डेय, गिरगेश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, निखिलेश शुक्ला, आकाश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप उपाध्याय , कोमल धनेसर , प्रदीप विश्वकर्मा, आदि अन्य लोगों की उपस्थिति थी।