RAIPUR NEWS. जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद CM विष्णु देव साय ने अपने मुंबई के निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। CM साय गुरुवार को सुबह 8:.40 बजे रायपुर लौटेंगे। जबकि इससे पहले गुरुवार को रात 10 बजे लौटने का समय निर्धारित था। सीएम साय मुंबई में इंडिया स्टील कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे।

ये भी पढ़ेंःछात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक बर्खास्त, छात्रा के गर्भवती होने पर खुला राज

इसी तरह छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश इकाई के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित भाजपा पदाधिकारी राजधानी के स्व.दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित हुई है।

ये भी पढ़ेंःअतिक्रमण में चला नगर निगम का चला बुलडोजर, जमींदोज किए गए कॉम्प्लेक्स और मकान
आतंकी हमले पर CM विष्णु देव साय ने कहा है कि इस हमले का बदला लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं पर देश ने करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी सऊदी अरब से वापस लौट गए हैं। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट में ही बैठक ली, इससे इस बात की गंभीरता समझ आती है।

रायपुर के दिनेश मिरानिया के भी निधन पर शोक जताते हुए सीएम ने कहा स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है।मंत्री अरुण साव ने कहा इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। धर्म पूछ कर मारा गया लोगों को निन्दनीय है। आतंकियों की कायराना हरकत है।


इधर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा पहलगाम की घटना दुःखद और दिल दहलाने वाली है। BJP राजनीति करने की बजाय बताएं सुरक्षा कहां थी ? धारा 370 हटने के बाद आतंकी हमला क्यों हुआ ?




































