RAIPUR NEWS. राजधानी से लगे खरोरा के भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP) 38वीं बटालियन कैंप से एक बड़ी घटना सामने आई है। कैंप में तैनात आरक्षक कांसने अपने इंसास राइफल से एएसआई (ASI) पर गोली चला दी। इस वारदात में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने आरक्षक पर 18 राउंड फायरिंग की। इसकी की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंःIPL 2025 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब मैच के बीच में भी बदल सकेंगे खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार के रहने वाले कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा के रहने वाले एएसआई देवेंद्र सिंह से बहस के बाद गोली मार दी।

आरोपी आरक्षक सरोज यादव ने अपने ASI देवेंद्र कुमार दहिया पर लगभग 18 राउंड फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि वर्दी के टर्नआउट में कमी होने पर ASI ने गाली देते हुए फटकार लगाई थी।

आईटीबीपी कैंप में जवान ने जमकर फायरिंग की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद ITBP के जवानों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी आरक्षक को जवानों ने कड़ी मशक्कत से दबोचकर रस्सी से बांधा। फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


इसलिए था नाराज
जानकारी के अनुसार आरक्षक वर्दी के टर्नआउट में कमी को लेकर एएसआई ने आरक्षक को डांटा था, जिससे वह नाराज हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने सतर्कता दिखाई और तुरंत जमीन पर लेटकर खुद को सुरक्षित किया। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया।




































