अभय तिवारी
BALODA BAZAR NEWS. पिछले वर्ष 10 जून को सतनामी समाज आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय में आगजनी की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही थी। इस घटना के बाद प्रदेश भर की राजनीति बलौदा बाजार घटना के बाद होने वाली गिरफ्तारी के इर्द गिर्द घूमने लगी। इस प्रचलित प्रकरण में भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी। कांग्रेस के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष शैलेश बंजारे समेत बहुत से कांग्रेसी नेता गिरफ़्तार हुए।
नगीना संसद चंद्रशेखर द्वारा गठित भीम आर्मी की तो छत्तीसगढ़ की पूरी टीम इस मामले में गिरफ़्तार हुई थी। प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत अनेक जिलाध्यक्षों की गिरफ्तारी हुई थी।
188 लोगो की गिरफ्तारी होने के बाद लग रहा था की इस केस में अब गिरफ्तारियों का सिलसिला रुक गया है, क्योंकि विधायक देवेन्द्र यादव समेत बहुत से अन्य गिरफ्तार आरोपियों को जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई थी। पर अब आम आदमी पार्टी के भी जिला के यूथ विंग की गिरफ्तारी होने के बाद मामला फिर से गर्म हो गया है।
18 मार्च मंगलवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह डहरिया उम्र 27 वर्ष निवासी गार्डन चौक बलौदा बाजार दीपक घृतलहरे 32 वर्ष निवासी दशरमा और सुशील बंजारे उम्र 32 वर्ष निवासी भाटागांव की गिरफ्तारी हुई है।
इसके बाद गिरफ्तारी का आंकड़ा 191 पहुँच गया है। कांग्रेस, भीम आर्मी के बाद अब आम आदमी पार्टी के सदस्य की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीतिक गर्मी बढ़ती हुई दिख रही है।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ गृह विभाग में 6085 नए पदों पर होगी भर्ती, बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पद स्वीकृत
बता दें कि हिंसा के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस मामले में पुछताछ और तकनीकी माध्यम से और भी आरोपियों की जानकारी सामने आ रही है जिससे और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।