AAJ KA RASHIFAL. 7 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 7 मार्च को शाम 6 बजकर 18 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार रात 11 बजकर 22 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
निजी स्कूलों में नहीं होंगे प्री बोर्ड Exam, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुए आदेश
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन पार्टी और पिकनिक में जाने का प्लान बनेगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा उपासना करें।
शुभ रंग: काला
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। कार्य में मन लगेगा। दूसरे आपसे अधिक प्रभावित होंगे। अपने शब्दों में ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना से बचें। परिवार की खुशहाली के लिए धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
शुभ रंग: पीला
ट्रक-कार में जबरदस्त भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?
मिथुन (का, की, कू, घा, ड़ा, छा, के, को, हा)
आज के दिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। नौकरी में अच्छा कार्य कर पाएंगे। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कोई आसामाजिक तत्व आपको परेशान कर सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।
शुभ रंग: बैंगनी
लोगों के पैसे चट कर गए HDFC बैंक के कर्मचारी, अकाउंट से पैसे खत्म हुए तब खुला मामला
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। बाद- विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। जमानत के कार्य से बचें। कोई व्यक्ति आपको हानि पहुंचा सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
शुभ रंग: ब्लू
आरक्षण के मुद्दे पर लामबन्द मछुआ समाज, ललितपुर पहुँची निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप काफी खुशहाल नजर आएंगे। यात्रा पर जाने के योग हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। समय आपके फेवर में रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लव-लाइफ में समस्या हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान की उपासना करें।
शुभ रंग: आसमानी
तीन साल की भतीजी की चढ़ाई बलि, अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते चाचा ने किया काण्ड
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। घर में गेस्ट आ सकते हैं। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बना रहेगा। बुद्धिस्ट का प्रयोग करें। दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ की उपासना करें।
शुभ रंग: पिंक
तुला (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन यात्रा से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधान रहें। आपके साथ हंसी मजाक हो सकता है। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन धर्म कर्म कर पाएंगे। कोर्ट व कचहरी के काम से हानि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार जनों से लड़ाई झगड़ा हो सकते हैं। दूसरों के कार्य से आप प्रभावित होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: समुद्री
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज के दिन नया प्लान बनेगा। अपने कार्य प्रणाली पर ध्यान दें। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। किसी कार्य की टेंशन रहेगी। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता की सेवा जरूर करें।
शुभ रंग: नीला
मकर (भो, जा, जी, खा, की, खो, गा, गी, गू)
आज के दिन बकाया पैसा आपको मिलेगा। यात्रा आपकी सफल रहेगी। लाभ के अवसर का फायदा उठाएं। भाग का साथ रहेगा। कोई बड़ा वर्क कर सकते हैं। चिंता तथा तनाव से राहत मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: काला
कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। रोजगार ठीक चलेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा। कुछ नया वर्क कर पाएंगे। घर बाहर टेंशन बनी रहेगी। नौकरी में आपका जलवा रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: केसरी
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको धनहानि हो सकती है। शरीर में थकान व कमजोरी रहेगी। नौकरी में सुकून रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रहेगी। घर बाहर आप प्रसन्न रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी