AAJ KA RASHIFAL. 26 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है।
सिद्धि योग के स्वामी स्वयं श्री गणेश जी हैं। इस योग में जन्म लेने वाले जातकों में दिव्य शक्तियों का वास होता है। ऐसे लोग भले ही अपार धन-संपत्ति के स्वामी न हों, लेकिन उनके पास सदैव उत्तम निवास, उत्तम वस्त्र और उत्तम भोजन की कोई कमी नहीं रहती।
मेलबर्न कंसर्ट में देर से पहुंचीं नेहा कक्कड़, फैंस के गुस्से का शिकार, स्टेज पर रो पड़ीं सिंगर
साथ ही, उनकी संतान धन अर्जित करने के प्रति अत्यधिक इच्छुक होती है। जन्मजात रूप से ही इन जातकों का झुकाव वैराग्य और आध्यात्मिकता की ओर रहता है, जिससे वे सांसारिक मोह-माया से दूर रहते हैं।
मेष राशिफल- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आपका मेलजोल का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी करीबी से मिलकर खुशी होगी। निजी जीवन में तालमेल का अभाव रहेगा। साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पेशेवर मोर्चे पर प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। टारगेट हासिल करने में दिक्कतें आ सकती हैं।
आज की सलाह- हाथ पर हाथ रखकर बैठने का समय नहीं है। जागें और ऐसे लोगों से मिलें, जो आपकी मदद कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: पिंक
इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 37 लाख रुपए की संपत्ति जब्त
वृषभ राशिफल- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आपके आस-पास के लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह सपनों के सच होने का समय है। वर्कप्लेस में आपके काम की सराहना होगी। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। धन की स्थिति ठीक है। निवेश से फायदा हो सकता है। लव लाइफ में थोड़ी मुश्किलें हैं। इस मामले में धैर्य से काम लेना होगा। आवेग में लिया गया फैसला पछतावे का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज की सलाह- विफलता से ही सफलता का रास्ता निकलता है। खुद पर विश्वास रखें, आखिर में जीत आपकी ही होगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन राशिफल- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। आप जैसा चाहते हैं, वैसा बिलकुल भी नहीं होगा। आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। घबराएं नहीं, इससे आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव होने के संकेत हैं। किसी भी डॉक्यूमेंट में सिग्नेचर करने से पहले पढ़ लें और उसके बाद ही आगे बढ़ें। धोखा मिलने के योग बन रहे हैं। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में असंतोष रह सकता है।
आज की सलाह: निराशा से आशा की उम्मीद रखें। खुद को समय दें। गणेश भगवान को दूर्बा अर्पित करें। समस्या का हल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
राहत की खबर…अब एक दिशा में तीन ट्रेनें घंटेभर लेट हुईं तो विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानिए वजह
कर्क राशिफल- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपके खुशियां लेकर आया है। आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कौन-सा चुनते हैं? यह आपके विवेक पर निर्भर रहेगा। परिवार और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। मंगल का आपकी राशि पर गोचर हुआ है, ऐसे में आपके अंदर क्रोध बढ़ सकता है। इसका असर वैवाहिक जीवन में दिखेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा।
आज की सलाह: काम पर किसी भी तरह की जटिलता से बचें। लोगों के साथ सहज रहें। चीजें अपने आप आपके पक्ष में होंगी।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
CUET PG का एडमिट कार्ड जारी…ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उम्मीदवार, जानें पूरा स्टेप
सिंह राशिफल- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का दिन सुखद रहेगा। आज उन समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, जिनका आप लंबे समय से सामना कर रहे थे। प्रोफेशनल जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना है। शुरुआत में आप इन बदलावों के प्रति प्रतिरोधी रहेंगे, लेकिन बाद में आपको एहसास होगा कि ये बदलाव किसी अच्छे कारण से हुए हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
आज की सलाह: जितना हो सके विनम्र रहें। इससे न केवल आपकी पेशेवर छवि निखरेगी, बल्कि संभावनाओं के नए द्वार भी खुलेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल
कन्या राशिफल- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन का आगमन होगा। निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास रहेगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं घटित होंगी, उनका पूरा लाभ उठाएं। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
आज की सलाह: गणेश मंदिर में सवा किलो हरी मूंग की दाल का दान करें। मानसिक विकार डूब होंगे और खर्चों में कमी आएगी।
भाग्यशाली रंग: तोता
तुला राशिफल- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज एक दिन आपके लिए उथल-पुथल वाला साबित हो सकता है। किसी करीबी से मुलाकात आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ये सावधान रहने का दिन है। अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करें। शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। सुनें सबकी, लेकिन करें अपने मन की। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नहीं है। खान-पान का ध्यान रखें और योग-मेडिटेशन करें।
आज की सलाह- अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और अपने लक्ष्यों पर दृढ़ रहें। आपके लिए जो अच्छा है, उसी पर फोकस रखें।
भाग्यशाली रंग: पिंक
वृश्चिक राशिफल- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको निराशा मिल सकती है। जो सोचा था, वह नहीं होगा। कुछ बड़ा हासिल करने के चक्कर में नुकसान के योग बन रहे हैं। सावधान हो जाएं। खुद पर भरोसा रखें, लेकिन जागते हुए सपने नहीं देखें। कामकाज की दुनिया में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। डेली रूटीन के काम आपको व्यस्त रखेंगे।
आज की सलाह- यदि आप आज जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, जब में एक तेज पत्ता और मुंह में 2 लौंग डाल के निकलें। सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: गेहुंआ
धनु राशिफल- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे
आज आपके आस-पास के लोग आप पर तंज कस सकते हैं। आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप परेशान नहीं हों। आप अपनी सफलता से लोगों को करारा जवाब देंगे। कभी-कभी ज़ुबान से नहीं काबिलियत से जवाब देना चाहिए।
आज की सलाह- करियर में जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में बुरे फंस सकते हैं। आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
मकर राशिफल- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का दिन खुशियों से भरा हुआ है। परिवार के साथ एंजॉय करेंगे। लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह- मंगल का कर्क राशि में गोचर दुर्घटना के संकेत दे रहा है। सावधान रहें और गाड़ी चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: भूरा
कुंभ राशिफल- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आप नए लोगों से घुलने-मिलने में व्यस्त रहेंगे। अच्छी ख़बर आने वाली है। आप कुछ नए प्रोजेक्ट तलाशने में व्यस्त रहेंगे।
आज की सलाह- चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
मीन राशिफल- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, क्योंकि समय आपके पक्ष में है।
आज की सलाह- क्रोध नहीं करें। बातचीत करते समय वाणी में सौम्यता रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला