BIJAPUR NEWS. बीजापुर में लगातार सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है। एक बार फिर से 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले 10 नक्सलियों में 29 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
बस्तर में शांति बहाल करने और नक्सलवाद को खत्म करने के प्रयास लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित माओवादी संगठन को लगातार भारी नुकसान हो रहा है।
सरकार और सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और अन्य सुरक्षाबलों के सामने अपने हथियार डाल दिए।
ये भी पढ़ेंःIPL 2025 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब मैच के बीच में भी बदल सकेंगे खिलाड़ी
आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 10 पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी बीजापुर समेत कई इलाकों में सक्रिय थे और लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे।
पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार की नीतियां और सुरक्षा बलों की कार्रवाई कारगर साबित हो रही हैं।
बस्तर अब तेजी से नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बीजापुर में साल 2025 में अब तक 84 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 137 गिरफ्तार किए गए हैं। 56 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं।
बता दें कि हाल ही में बस्तर के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया था। राज्य सरकारों की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार मुख्य धारा में लौट रहे हैं। जिसके कारण नक्सलियों का डेरा सिमट से जा रहा है इन तमाम बातों को देखते हुए ऐसा जरूर लगने लगा है कि आने वाले एक वर्ष यानी मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त होने की ओर काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।