BILASPUR NEWS: नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी का वोटिंग से एक दिन पहले का निधन हो गया है। हाल ही में उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद वो घर भी आ गई थी। लेकिन फिर तबियत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 की भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का रविवार शाम बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 25 दिन पहले ही उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद वो बच्चे के साथ घर आ गई। इसी दौरान घर पर सीमामनी को पेट में असहनीय दर्द हुआ। जिसके बाद उसको पास के ही अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों कि ऑपरेशन के बाद लगे टांकों में सूजन आ गई हैं।
सीमामनी की तबीयत सुधरने के बजाए और बिगड़ने लगी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहाँ उनका इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार शाम हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
बता दें, छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए कल 11 फरवरी को वोटिंग होनी है। सीमामनी दिवाकर भी वार्ड 14 से भाजपा की प्रत्याशी थी। इससे पहले वो नवागढ़ वार्ड 3 से पार्षद थी। सीमामनी के समर्थक उनके निधन की खबर से काफी दुखी है। सभी चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे।
ये भी पढ़ें: बागी बिगाड़ रहे चुनावी समीकरण, भाजपा ने 129 और कांग्रेस ने 75 बागियों को किया निष्कासित