DELHI ELECTION NEWS. दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव 2025 में सभी को चौंका दिया है। आज शनिवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता अपना चुनाव हार गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल का हैं। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को भी हार का मुँह देखना पड़ा है। कालकाजी सीट से आतिशी अपना चुनाव जीत गई हैं। रुझानों की माने तो दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है।
बता दें, राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी के 19 मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर दो अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भी तैनात की गई हैं। रुझानों को देखें तो इस चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
अब तक जारी हुए नतीजों और एग्जिट पोल्स के अनुसार दिल्ली में बीजेपी को 70 में से 45 + सीट मिलती नजर आ रही है।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधान सभा सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 3186 वोटों से हरा दिया है। ऐसा बताया जा रहा है प्रवेश वर्मा की गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग चल रही है। मन जा रहा है कि दिल्ली के अगले सीएम प्रवेश वर्मा हो सकते है।
इस चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। इस हार के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के नतीजें बता रहें है कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने चुनाव जीतने वाले सभी नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस हार से हमको सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।
ये भी पढ़ें: बागी बिगाड़ रहे चुनावी समीकरण, भाजपा ने 129 और कांग्रेस ने 75 बागियों को किया निष्कासित
दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का जो प्रदर्शन रहा और जैसे नतीजे आ रहे है उसको देखने के बाद आप का दफ्तर अंदर से लॉक कर दिया गया है। और एंट्री भी बंद कर दी गई है।