AAJ KA RASHIFAL. 25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि होगी। यह तिथि मंगलवार दोपहर 12:48 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी।
योग : वरीयान योग सुबह 8:16 बजे से लेकर अगले दिन 26 फरवरी को सुबह 5:51 बजे तक रहेगा।
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 6:31 बजे तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा।
व्रत एवं पर्व : 25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो विशेष रूप से भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, विशेष रूप से शिव भक्तों के लिए प्रदोष व्रत का विशेष महत्व रहेगा।
अब घंटों में नहीं मिनटों में पहुंचेंगे दुर्ग… ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण में आई तेजी
24 फरवरी का राशिफल
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको विनम्रता से काम करने की आवश्यकता है। शाम को किसी बड़ी पार्टी में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। धन खर्च की संभावना है, लेकिन साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है, अपने कार्यों पर ध्यान दें।
आज की सलाह : अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं, इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग : मैटी
लकी नंबर : 9
एथलीट से पॉवर लिफ्टिर बनी नमी राय ने जीता स्ट्रॉंग वुमन ऑफ़ इंडिया का खिताब
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपने आसपास के लोगों पर नजर रखनी होगी। कोई विशेष व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है। कागजी कामों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से पेट संबंधी परेशानियों से बचें।
आज की सलाह : खानपान पर ध्यान दें और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग : हल्का सफेद
लकी नंबर : 2
बस्तर के जिस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का PM ने किया था लोकार्पण, वो अब निजी हाथों में
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कुछ लोग आपके प्रति नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें और समझदारी से काम लें। किसी की सलाह लेने से पहले सोचें, क्योंकि गलत सलाह से नुकसान हो सकता है।
आज की सलाह : किसी भी समस्या का समाधान खुद के विवेक से निकालें, दूसरों की बातों में न आएं।
भाग्यशाली रंग : काला
लकी नंबर : 1
धरी गईं नापतौल विभाग की महिला इंस्पेक्टर, ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिनसे पीछे न हटें। यह आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
आज की सलाह : अपने प्रियजन के साथ समय बिताएं और लाल रंग का कपड़ा खरीदना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग : लाल
लकी नंबर : 5
23 रन बनाकर भी बाबर आजम ने रचा इतिहास, दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह, लेकिन हो रही आलोचना
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। हालांकि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर दुविधा हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।
आज की सलाह : दूसरों की बातों को नजरअंदाज करके खुद के निर्णय पर भरोसा करें।
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
लकी नंबर : 3
Rungta R1 ने 12 घंटे में फाइल किये 207 पेटेंट, बना गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज की सलाह : काम के साथ-साथ आराम भी करें ताकि तनाव से बच सकें।
भाग्यशाली रंग : हरा
लकी नंबर : 6
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने का है। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं।
आज की सलाह : क्रोध से बचें और शांति बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
लकी नंबर : 7
छत्तीसगढ़ की ऊंची छलांग… इस सूचकांक में देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा छत्तीसगढ़, पहले नंबर पर ओडिशा
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
आज की सलाह : अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग : नीला
लकी नंबर : 8
एक महीने का बिजली बिल 799 करोड़ रुपये
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन यात्रा और नई योजनाओं के लिए अच्छा है। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। धन के मामले में सतर्क रहें।
आज की सलाह : पैसे का निवेश सोच-समझकर करें।
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
लकी नंबर : 4
जेल में अरबपति की बेटी को ना खाना, ना नहाने को पानी, हत्या का आरोप भी निकला झूठा
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
आज की सलाह : कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सलाह लें।
भाग्यशाली रंग : ग्रे
लकी नंबर : 10
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। किसी नई योजना पर काम करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।
आज की सलाह : धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
भाग्यशाली रंग : आसमानी
लकी नंबर : 11
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आत्मनिरीक्षण और नई ऊर्जा प्राप्त करने का है। मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह : ध्यान और योग करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग : सफेद
लकी नंबर : 7
पॉवर लिफ्टिंग में नमी राय ने जीता गोल्ड, 180 Kg लिफ्ट कर बना डाला नया रिकॉर्ड