RANCHI. हर किसी के मन में अपने भविष्य को लेकर जिज्ञासा रहती है। सभी जानना चाहते है कि आने वाला दिन कैसा होगा और कैसे उसे बेहतर बनाया जा सकता है। आपके इन्ही सवालो का जवाब दे रहे है, वैदिक ज्योतिष परामर्श में सालों का अनुभव रखने वाले रांची झारखंड के वैदिक ज्योतिषी विश्वजीत कुमार तिवारी। वैदिक ज्योतिष एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो नक्षत्रों पर आधारित एक अनूठा दृष्टिकोण प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: कोरबा में बड़ी घटना…2 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की हत्या कर दी, धरपकड़ के लिए पुलिस की नाकेबंदी
सप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक :
मेष
6 से 7 जनवरी स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा सा सजग रहना जरूरी है। मानसिक तनाव से प्रभावित रह सकते हैं मन विचलित रहेगा कार्य की अधिकता होगी।
8 से 9 जनवरी ऊर्जा और साहस में वृद्धि नजर आएगी नया कार्य शुरू अच्छा समय है आत्मविश्वास बढ़ेगा मन प्रसन्न रहेगा।
10 से 12 जनवरी आर्थिक सुधार संभव है धन की स्थिति बेहतर होगी और प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति का योग बन रहा है।
भगवान शिव को जल चढाएँ।
वृषभ
6 से 7 जनवरी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे प्रशंसा मिलेगी परिवार का भी सहयोग मिलेगा और धन इत्यादि को लेकर के भी कोई समस्या नहीं है समय अनुकूल है।
8 से 9 जनवरी आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं खर्च बढ़ेंगे मन थोड़ा बेचैन हो सकता है विरोधी प्रबल रहेंगे और स्वास्थ्य में थोड़ी सी उतार चढ़ाव नजर आ सकती है सावधानी बरतना बेहतर होगा।
10 से 12 जनवरी आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख का योग बन रहा है परिवार में सामंजस्यता रहेगी मन प्रसन्न रहेगा नया कार्य प्रभार मिल सकता है छात्रों के लिए विशेष करके इस समय में फोकस बनाए रखना जरूरी है जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर हो।
भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें।
मिथुन
6 से 7 जनवरी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नजर आ रहा है करियर के अवसर मिलेंगे थोड़ा सा सजग रहने से लाभ का संकेत है किसी भी अपॉर्चुनिटी को मिस ना करें मेहनत करिए और उसके अनुरूप फल भी मिलेगा।
8 से 9 जनवरी स्वजनों का सहयोग मिलेगा धन इत्यादि को लेकर के कोई समस्या नहीं है आर्थिक मामलों मेंपॉजिटिविटी बनी रहेगी मनपसंद रहेगा और आगे बढ़ाने के अवसर निरंतर मिलेंगेयह समय बेहद अच्छा है।
10 से 12 जनवरी अनावश्यक खर्च परेशान करेंगेस्वास्थ्य पर थोड़ा सा असर देखने को मिल सकता है काफी इत्यादि की समस्या माइग्रेन की समस्या हो सकती है इसलिए थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के सजग रहें लापरवाही न बरतें।
सूर्य को जल अर्पित करे।

ये भी पढ़ें: अब एक क्लिक में जान सकेंगे राशन कार्ड का स्टेट्स, ऑनलाइन-ऑफलाइन होगा आवेदन…जानें पूरा प्रोसेस
कर्क
6 से 7 जनवरी भाग्य का सहयोग मिलेगा आध्यात्मिक की ओर रुचि बढ़ सकती है यह सप्ताह करियर के पॉइंट ऑफ व्यू से बहुत अच्छा है कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं धन इत्यादि मामलों में लाभ का संकेत है और स्वास्थ्य लाभ भी नजर आ रहा है।
8 से 9 जनवरी कार्य की अधिकता रहेगी परिवार को समय थोड़ा सा काम मिलेगा हालांकि इससे बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगाकार्य पर फोकस करें अच्छा प्रदर्शन करेंगे
10 से 12 जनवरी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी संतान से सुख मिलेगा अगरविवाह इत्यादि की बात चल रही है तो उसमें भी लाभ का संकेत है स्वास्थ्य को लेकर के कोई परेशानी नहीं है।
भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
सिंह
6 से 7 जनवरी स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा केयरफुल रहे धन के मामलों में भी सतर्कता बरतनी जरूरी है अनावश्यक परेशानियां घेर सकती हैं कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
8 से 9 जनवरी नवम चंद्रमा से भाग्य का उदय होगा पहले से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगा किसी भी काम को शुरू करने का अच्छा समय है लाभ का संकेत मिल रहा है मेहनत करना होगा लेकिन सफलता कभी योग बन रहा है।
10 से 12 जनवरी करियरमें तरक्की का अच्छा योग हैजो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी नया काम शुरू कर सकते हैं किसी भी आवश्यक कार्य को टालने से बचें परिवार का सहयोग मिलेगा मन प्रसन्न रहेगा और कार्य की अधिकता रहेगी।
घर से निकलने के पहले दही खाकर निकलें।
कन्या
6 से 7 जनवरी पारिवारिक जीवन में समानता का योग है रिश्तो में एक नई मजबूती आएगी लव लाइफ में संबंध मधुर रहेगाऔर मतभेद समाप्त होंगे व्यापारी वर्ग के लिए समय बेहतर है निवेश से लाभ का योग है।
8 से 9 जनवरी स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल समय नहीं है किसी भी प्रकार के निवेश से या वित्तीय जोखिम को टाल सकते हैंकार्यक्षेत्र में थोड़ी सी परेशानी नजर आएगी विरोधी मजबूत होंगे धैर्य से काम लेना उचित है ।
10 से 12 जनवरी धीरे-धीरे समय पक्ष में आएगा विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में फोकस बनाए रखना आवश्यक है प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय ठीक है नया कार्य अगर शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं।

पत्रकारों की सुरक्षा को सीएम साय का बड़ा बयान, बोले-जल्द लाया जाएगा पत्रकार सुरक्षा कानून
तुला
6 से 7 जनवरी समय पक्ष में रहेगा फिर भी थोड़ी सावधानी की जरूरत है निवेश इत्यादि के लिए समय ठीक है विरोधियों से सतर्क रहें लेकिन कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैअधिकारियों से सराहना मिलेगी
8 से 9 जनवरी समय अनुकूल रहेगा परिवार जनों के साथ संबंध मजबूत रहेगा मित्रों से मिलने का योग है कहीं यात्रा पर जा सकते हैं और थोड़ा सा रिलैक्स महसूस करेंगे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
10 से 12 जनवरी समय प्रतिकूल है कार्य की अधिकता रहेगी स्ट्रगल की स्थिति नजर आ रही है। थोड़ा सा प्रेशर रहेगा काम को जल्दी निपटने का। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। धैर्य बनाए रखें।
मां दुर्गा की उपासना करें
वृश्चिक
6-7 जनवरी पर्सनल लाइफ के लिए समय सर्वथा अनुकूल है प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल है पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
8 से 9 जनवरी कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और मेहनत का फल मिलेगा स्थान परिवर्तन का योग बन रहा हैं हालांकि स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना है थोड़ी चिंताएं प्रभावित कर सकती हैं।
10 से 12 जनवरी निवेश इत्यादि के लिए समय अनुकूल है पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा पार्टनरशिप या बिजनेस से लाभ का संकेत मिल रहा है स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यक्षेत्र में भी अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा।
हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।
धनु
6 से 7 जनवरी समय पक्ष में है परिवार में सुख शांति बनी रहेगी हालांकि अनावश्यक मानसिक तनाव हो सकता है जो अपने आप ठीक भी हो जाएगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियां आ सकतीं हैं।
8 से 9 जनवरी संतान से सुख मिलेगा तथा रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहें हैं।
10 से 12 जनवरी विरोधी परेशान कर सकते हैं और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें निवेश इत्यादि के लिए उचित समय नहीं है मनमुटाव हो सकता है धैर्य बनाए रखें।
बृहस्पतिवार को पीले वस्त्र धारण करें
मकर
6 से 7 जनवरी कार्य क्षेत्र में प्रगति का योग है कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स इत्यादि शुरू करने का अच्छा समय है।
8 से 9 जनवरी धन इत्यादि मामलों में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा और निवेश से हानि नहीं होगी।
10 से 12 जनवरी रिश्तों में मधुरता आएगी। पुराने विवाद इत्यादि समाप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में या लव लाइफ में पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है।
पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं
कुंभ
6 से 7 जनवरी करियर में उन्नति होगी। निवेश करने का अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा का योग बन सकता है।
8 से 9 जनवरी जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। करियर इत्यादि में लाभ का संकेत है और धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
10 से 12 जनवरी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश इत्यादि से संबंधित फैसलों को टाल देना बेहतर है। करियर में भी थोड़ी रुकावट हो सकती है।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
मीन
6 से 7 जनवरी मन बेचैन रह सकता है। अनावश्यक बातों में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य भी थोड़ा परेशान करेगा। निवेश इत्यादि का उचित समय नहीं है।
8 से 9 जनवरी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन जल्दबाजी से बचना उचित है। धन लाभ का योग बन रहा है। मानसिक शांति रहेगी लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहे।
10 से 12 जनवरी परिजनों का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ समाचार के मिलने का संकेत है। हो सकता है कि किसी मांगलिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिले।
गाय को गुड़ खिलाएं
नोट: परामर्श के लिए संपर्क करे 8709559236, ईमेल vishwajeetkumartiwari1997@gmail.com





































