BILASPUR NEWS. बिलासपुर में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं, लिहाजा युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां आज पुलिस को सूचना मिली कि, मुरूम खदान के पास किसी युवक की लाश पड़ी है। मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू किया। जिसमें मृतक की पहचान क्षेत्र के खगेंद्र ठाकुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है, खगेंद्र नशे का आदि था।
ये भी पढ़ें: इस फिल्म में किलर लुक्स में नजर आएंगे शाहिद कपूर, जानिए बॉक्स ऑफिस कब आएगी ये मूवी

हालांकि, जिन परिस्थितियों में खगेंद्र की लाश मिली है, पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि, नशे में वाद विवाद के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Breaking: IAS के बाद अब 11 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
ये भी पढ़ें: लड़कियों के कपड़े पहनकर ड्रग्स बेच रहा था डॉक्टर, दो गिरफ्तार, ऐसे शुरू किया था धंधा