NEWS DELHI. इंफ्लूएंसर एजुकेटर अवध ओझा को कौन नहीं जानता। लेकिन आज कल वो आम आदमी पार्टी में शामिल होने की वजह से चर्चाओं में है। ओझा ने पटपड़गंज सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनकी चल संपत्ति 4.85 करोड़ रुपये हैं। जबकि पत्नी के पास 59 लाख की और बच्चों के पास 5 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जबकि अवध ओझा की अचल संपत्ति 1.45 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर अटैक…घर में सो रहे एक्टर पर चोर ने चाकू से 6 बार किए, ICU में भर्ती, जानिए करीना ने क्या कहा
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले इंफ्लूएंसर एजुकेटर अवध ओझा ने पटपड़गंज सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। उन्होंने चुनावी नामांकन में अपनी चल अचल संपत्ति की पूरी जानकारी दी है। मोटिवेशनल स्पीकर AAP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। हलफनामे के मुताबिक, अवध ओझा करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। साथ ही उन पर और उनकी पत्नी पर लगभग 1 करोड़ का कर्ज भी है।
AAP नेता अवध ओझा की चल संपत्ति 4.85 करोड़ रुपये हैं। जबकि पत्नी के पास 59 लाख की और बच्चों के पास 5 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जबकि अवध ओझा की अचल संपत्ति 1.45 करोड़ रुपये है। उनके नाम 80 लाख और उनकी पत्नी के नाम पर 21.7 लाख रुपये का कर्ज भी है। कैश की जहाँ तक बात है तो ओझा के पास 1.5 लाख रुपए और पत्नी मंजरी के पास 28500 रुपय नगद है। उनकी पत्नी के पास 20 लाख का सोना है तो उनके पास भी 9.67 लाख रुपए मूल्य का सोना है। उनके पास एक महिंद्र स्कॉर्पियो कार और एक टाटा टियागो कार भी है।
नहीं है कोई एग्रीकल्चर लैंड
आप नेता और इंफ्लूएंसर एजुकेटर अवध ओझा के पास किसी भी तरह की कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है। हालाँकि उनके नाम 1.45 करोड़ कीमत के दो फ्लैट हैं। लखनऊ, हरिद्वार और वजीराबाद में उनकी पत्नी के नाम पर 1.6 करोड़ रुपये कीमत के आवासीय घर है।
बता दें, दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी जिसका नतीजा 8 फरवरी को आएगा। दिल्ली में इस बार 70 विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।