KORBA NEWS. छत्तीसगढ़ के कोरबा में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। यहां 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि बच्चा स्वस्थ है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रमोद तिवारी ने जानकारी दी कि कोरबा निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय पुत्र सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था। जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक कर्नाटक, गुजरात में केस की पुष्टि हुई थी। हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी