DHAMTARI NEWS. धमतरी में आरक्षक ने खुद के सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरक्षक सालिकराम पात्रे कवर्धा जिले का रहने वाला था। वही खुदखुशी का कारण फिलहाल स्पस्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग के बाजू निकाय चुनाव के लिए EVM स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।
यह भी देखें:चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल! पास्टर समेत चार गिरफ्तार
आज आरक्षक दोपहर तीन बजे ड्यूटी करने पहुंचा था। जहां गार्ड रूम में ही खुद को गोली मारकर खुदखुशी किया है। बहरहाल रुद्री पुलिस, FSL की टीम घटना स्थल पहुंचकर मृतक जवान के शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की माने तो आत्महत्या की वजह अज्ञात है। खुदकुशी के हर एक एंगल की बारीकी से जांच की जाएगी।
यह भी देखें:बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला, पर्चा फेंककर मुखबिरी का लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने गोली की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जिला प्रशासन और रुद्री पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं कलेक्टर नम्रता गांधी को सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंची थी।
मामले में डीएसपी मीना साहू ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर धमतरी पुलिस विभाग पदस्थ आरक्षक सालिक राम पात्रे की ड्यूटी 19 जनवरी से स्ट्रांग रूम में लगाई गई थी जो आज ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार लिया। सूचना पर तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरक्षक ने अपने आप को गोली क्यों मारी है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।