DANTEWADA NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को खत्म करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार जुट गई हैं। इसी क्रम में अबूझमाड़ में एक हजार से ज्यादा जवान सर्चिंग कर रहे हैं। सर्चिंग के दौरान ही नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने 4 माओवादियों को भी मार गिराया है। वहीं, DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।
सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से सभी नक्सलियों के शव और AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। इस मठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग और बढ़ा दी गई है। शहीद जवान सन्नू कारम एक आत्मसमर्पित नक्सली थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने नक्सलवाद छोड़ दिया था और पुलिस में भर्ती हुए थे, जहां उनकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा में हुई थी।
ये भी पढ़ें: BCCI में छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा पद…प्रभतेज भाटिया को बनेंगे कोषाध्यक्ष, जानिए कब होगी घोषणा
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही पता चलेगा।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर को भिलाई के पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, याद रहेगा बस्तर जंक्शन…
इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि डीआरजी के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं, और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
ये भी पढ़ें: लड़कियों के कपड़े पहनकर ड्रग्स बेच रहा था डॉक्टर, दो गिरफ्तार, ऐसे शुरू किया था धंधा
बता दें कि 2 दिन पहले गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे।
ये भी पढ़ें: Time Travel: 1 जनवरी को भरी उड़ान 31 दिसंबर हुआ लैंड, यात्रियों ने किया दो बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन