BILASPUR NEWS. शहर के चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीते दो दिन पूर्व हुए प्रभारी प्राचार्य के मर्डर का मामला सामने आया था। इस हत्या के गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है। आरोपी ने मर्डर की वजह प्रभारी प्राचार्य के अप्राकृतिक कृत्य करना बताया है। शराब पीने के बाद मृतक प्राचार्य ने अनैतिक संबंध बनाया। इसी वजह से आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया।
बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए मर्डर केस को सुलझा लिया और आरोपी को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के नेतृत्व और दिशा-निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इस पर शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पतासाजी भी की गई। इससे पुलिस को अहम सुराग मिले।
मृतक प्रभारी प्राचार्य मनोज चंद्राकर शासकीय हाई स्कूल डोंगरी थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा में पदस्थ था। वह दो माह पहले ही अपने परिवार के साथ चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। परिवार के लोगों को 19 दिसंबर को जर्वेे गांव छोड़कर आया था और घर पर अकेले ही था। 24 दिसंबर को मनोज एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने बाइक पल्सर से घर पहुंचा था। उस अज्ञात व्यक्ति को शहर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर ढूंढने में लगी। वहीं मुखबिर से सूचना मिली।
मनोज चंद्राकर 23 दिसंबर को रेलवे स्टेशन में हरीश पैकरा नाम के युवक से मिला था। उसकी दोस्ती हुई और 24 दिसंबर को वह उसे अपने घर लेकर आया। दोनों ने खूब शराब पी थी। आरोपी युवक ने बताया कि शराब के नशे में युवक से अनैतिक संबंध बनाया और इस गंदी हरकत के कारण गुस्से में आरोपी ने किचन से तवा लेकर मृतक के सिर में हमला कर दिया। जिससे मनोज चंद्राकर के सिर से खून खूब बहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी सीसीटीवी कैमरे से हुई। आरोपी की फोटो मुखबिरों व अन्य से पतासाजी की गई। तब पता चला कि युवक का नाम हरीश पैकरा बलौदा बाजार खम्हारडीह निवासी के तौर पर हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।