BILASPUR NEWS. सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हर रोज सड़क हादसे में मौत के मामले सामने आते हैं। रविवार की सुबह भी लालखदान क्षेत्र में हाइवा के टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला पति के साथ स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने टक्कर मार दी। जिसके चपेट में महिला आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
बता दें, मामला लालखदान क्षेत्र का है। जहां पर स्कूटी सवार पति-पत्नी रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही हाइवा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक बाबूलाल दूर जा कर गिरा। जिससे उसे मामूली सी चोट आयी। वहीं उसकी पत्नी बिसाहिन बाई स्कूटी के टक्कर के बाद हाइवा के चक्के के नीचे आ गई। जिससे बिसाहिन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ये भी पढ़ेंःप्राचार्य की गंदी हरकत बनी हत्या की वजह, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं लोगों ने आक्रोश जताते हुए चक्काजाम कर दिया। मस्तूरी बिलासपुर रोड को जाम कर दिया। जिससे यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। बाईपास में वाहनों की लंबी कतार लग गई। तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस को बल बुलाना पड़ा और किसी तरह से चक्का जाम को खत्म कराया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात हाइवा व उसके चालक की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ेंःपेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, अंदर ही जल गए दो लोग
हर रोज हो रहे हादसे
सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज हादसे हो रहे हैं। बीतें दिनों मंगला क्षेत्र में बाइक सवार की मौत हुई थी। सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने के चलते हो रही हैं।