BILASPUR NEWS. सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन ने एक और युवक की जान ले ली है। युवक स्पोर्ट्स बाइक में सवार होकर फर्राटे लगाकर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवक बाइक से नीचे जा गिरा और वाहन ने उसे घसीटते हुए दूर तक ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें, मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जहां पर ग्राम सेमरताल के भदौथ्रया खार निवासी उरेंद्र लोनिया उम्र 20 वर्ष सोमवार की रात में स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर निकला था। उसके बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वह सेमरताल से निकलकर सेंदरी नेशनल हाईवे पर पहुंचा था, तभी उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई।
अज्ञात वाहन से टकराकर उसकी बाइक सड़क से दूर जा गिरी। वाहन से टकराने के बाद 20 मीटर तक घसीटते ले गया। इस वजह से उसके पेंट और शर्ट तक निकल गए। युवक के सिर में गंभीर चोंटें आयी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी कोनी पुलिस को दी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। उसकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जा कर पता लगाया जा रहा है।