BILASPUR NEWS. बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे नरसंहार व महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ जन आक्रोश ने रैली निकाली है। यह जन आक्रोश रैली हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले निकाली गई है। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार की घटनाओं से लोगों में काफी नाराजगी व आक्रोश है। इसी के खिलाफ लोगों ने जन आक्रोश निकाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ये भी पढ़ेंःहाईकोर्ट ने कहा बार-बार आत्महत्या की धमकी देना क्रूरता के समान, तलाक को दी मंजूरी
बता दें, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा प्रदान नहीं कर पा रही यूनुस सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्सा व आक्रोश है। यह आक्रोश रैली के दौरान साफ देखने को मिला। लोगों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारे बाजी करते हुए बांग्लादेश की सरकार को कोसा और हिन्दुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार व बर्बरता को रोकने की मांग की है। रैली दोपहर में लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से शुरू हुई। जो गोलबाजार, सदर बाजार, तिलक नगर, डाकघर होते हुए कलेक्ट्रेड पहुंची। संगठन ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेंःABVP ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का किया घेराव, कोर्स पूरा होने के बाद एग्जाम कराने की मांग
यूनुस सरकार के खिलाफ नाराजगी
बांग्लादेश में बीते कुछ माह पूर्व शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट हो गया। फिर देश की कमान मोहम्मद यूनुस के हाथों में दिया गया। इसके बाद भी हिन्दूओं पर अत्याचार की घटनाएं कम नहीं हुई। साथ ही महिलाओं के साथ भी अत्याचार किया जा रहा है। इन घटनाओं की खबरें आने पर हर कोई बांग्लादेश पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। इस रैली में भी यहीं देखने को मिला।
हनुमान चालीसा पढ़ जताया विरोध
कलेक्ट्रेड में जन आक्रोश रैली को गेट के पास ही रोक दिया गया था। इस पर रैली में शामिल लोगों ने गेट के पास ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। भगवा ध्वज लहराते हुए जय-जयश्री राम का नाम भी लिया।