RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की दवा उपकरण खरीदने वाली कंपनी सीजीएमएससी में 10 साल बाद सीधी भर्ती निकलेगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। यह वैकेंसी 47 पदों के लिए होगी। इनमें से 33 पद संविदा के जरिए भरे जाएंगे, जबकि 14 पदों पर प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। शासन की ओर से इस भर्ती की अनुमति मिल चुकी है। इस भर्ती के लिए व्यापमं को प्रस्ताव गया है। लिखित परीक्षा व्यापमं से होगी। जबकि इंटरव्यू संबंधित विभाग से होने की संभावना है।
सीजीएमएसी के प्रधान कार्यालय समेत गोदाम डिवीजन, उपकरण डिवीजन, प्रधान कार्यालय निर्माण, डिवीजन कार्यालय निर्माण, प्रधान कार्यालय वित्त, प्रधान कार्यालय स्थापना और आईटी जैसे विभागों के लिए यह भर्ती होगी। अधिकारियों का कहना है कि शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। स्टोर और पूर्ति अधिकारी, निविदा और खरीद अधिकारी, सहायक प्रबंधक (ड्रग स्टोर) निविदा और खरीद अधिकारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, निविदा खरीद अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, प्रशासनिक प्रबंधक, मानव संसाधन अधिकारी समेत अन्य के पद हैं।
ये भी पढ़ें: दुल्हन ने सुहागरात पर मांगी बीयर-गांजा और बकरे की मीट, सन्न रहा गया दूल्हा और पहुंच गया थाने
जानकारी के अनुसार 33 पदों में स्टोर और पूर्ति अधिकारी 1, निविदा और खरीद अधिकारी 2, गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी 1, सहायक प्रबंधक (ड्रग स्टोर) 3, निविदा और खरीद अधिकारी 2, सहायक अभियंता 2, उप अभियंता 1, निविदा और खरीद अधिकारी ( प्रधान निर्माण कार्यालय) 1, सहायक अभियंता 1, उप अभियंता 12, सहायक लेखा अधिकारी 1, सहायक लेखा परीक्षा सह लेखाधिकारी 1, लेखा सहायक 2, प्रबंधक प्रशासनिक 1, मानव संसाधन अधिकारी 1, सहायक सिस्टम मैनेजर 1 पद। इसी तरह इन 14 पदों पर प्रमोशन से भर्ती – उप प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण 1, उप प्रबंधक गुणवत्ता आश्वासन 1, उप प्रबंधक खरीद ऑपरेशन 1, कार्यपालन अभियंता 2, सहायक अभियंता 6, उप प्रबंधक लेखा 1 और सहायक लेखाधिकारी 2 पद शामिल हैं।