RAIPUR NEWS. नक्सलवाद के खिलाफ NIA की बड़ी कार्यवाही सामने आयी है। नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है। सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से NIA ने गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ेंः अंबिकापुर एयरपोर्ट से 21 अक्टूबर को शुरू हो सकती है फ्लाइट की सेवा, तेज हुई तैयारियां
आपको बता दें कि नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में NIA अबतक कुल 6 आर्म्स सप्लायर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद दोनों ही छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।
इसके पहले मोहला मानपुर पुलिस को नक्सल अभियान में एक बड़ी सफलता मिली थी। जब पुलिस ने नक्सल कमांडरों को पैसा व अन्य सामान सप्लाई करने वाले एक कूरियर को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया कूरियर 2022 से लगातार नक्सलियों के लिए सामान एवं पैसे पहुंचाने का काम करता था। वह नक्सलियों द्वारा दिए गए पर्चे एवं पोस्टर भी लगातार बांटने का काम करता था।
ये भी पढ़ेंः RTI को लेकर हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, कहा हर एक संस्था को देनी होगी जानकारी
मोहला मानपुर एसपी वाई पी सिंह ने बताया था कि नक्सलियों के बड़े नेताओं के कूरियर मदनवाड़ा क्षेत्र के मुंचड़ निवासी अश्वंत आंधिया को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिंह ने बताया कि अश्वंत ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2022 से नक्सल कमांडर विजय रेड्डी, लोकेश सलामे, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे एवं अन्य नक्सलियों के संपर्क में है और वह उनके लिए सामान सप्लाई का काम करता है। उनके पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।