BILASPUR NEWS. शहर में हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक मामला तोरवा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में तारबाहर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक ने आरोपित की स्कूटी पर किराए पर लेकर गिरवी रख दिया था। इसकी जानकारी होने पर संचालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर दिया।
बता दें, बीते दिनों एक युवक को विनोबा नगर में अधमरा हालत में फेंक दिया गया था। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक हरिओम सिंह फायनेंस कंपनी में काम करता था। उसने कई लोगों से रुपये ले रखे थे। इसके साथ ही उसने राजकिशोर नगर में रहने वाले हर्षित गौरहा से किराए पर स्कूटी लिया था।
हरिओम ने किराए की स्कूटी को गिरवी रख दिया था। किराया नहीं मिलने पर हर्षित उसकी तलाश कर रहा था। हरिओम ने सुयश और उसके साथियों से भी पैसे उधार लिए थे। इसके कारण सुयश भी हरिओम की तलाश कर रहा था। 24 अक्टूबर की दोपहर सुयश और इंद्रजीत उसकी तलाश में तोरवा गए थे। इधर हर्षित ने उसी शाम हरिओम को विनोबा नगर स्थित किराए के मकान में हरिओम को पकड़ लिया। हर्षित और उसके दोस्त हरिओम को लेकर सकरी गए।
ये भी पढ़ेंःराज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट
वहां पर उन्होंने हरिओम की पिटाई कर स्कूटी के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि सुयश और इंद्रजीत के पास स्कूटी को गिरवी रख दिया है। इस पर हर्षित ने अपने मोबाइल पर उन्हें काल सकरी बुलाया। इसके बाद उसे गंभीर स्थिति में विनोबा नगर में छोड़कर भाग निकले। अस्पताल में इलाज के दौरान हरिओम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में छह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार को जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुयश सिंह राजपूत उम्र 31 वर्ष, सक्षम पांडेय उम्र 31, संतोष सोनी उम्र 27, तुषार मजूमदार उम्र 30, दामन सिंह उइके उम्र 24, हर्षित गौरहा उम्र 29 को गिरफ्तार किया गया है।
कई लोग से उधारी था युवक का
पुलिस की जांच में पता चला है कि हरिओम ने कई लोगों से रुपये उधार लेकर रखा। उसके स्वजन ने कई बार उसकी उधारी चुकाई। इसके बाद भी वह अपनी आदतों से बात नहीं आ रहा था। इसके कारण स्वजन ने उसे रुपये देना बंद कर दिया। इधर लेनदारों के दबाब में आकर हरिओम अपना घर छोड़कर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगा था।